नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 21 लोग मरे
काठमांडू [महा मीडिया]
नेपाल में पिछले कुछ दिनों में बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। लगातार बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हुए इससे कई क्षेत्रों में घर तबाह हो गए और सड़क यातायात बुरी तरह बाधित हुआ। हिमालयी देश पिछले महीने की उस विनाशकारी बाढ़ से अभी ठीक से उबर भी नहीं पाया है जिसमें कि कम से कम 1,453 लोग मारे गए थे और 5,000 से अधिक लोग लापता हैं। देश में पिछले चार दिनों में बाढ़,भूस्खलन और बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत हुई है जिससे कुल मृतकों की संख्या 21 हो गई है। इस दौरान राहत कर्मियों ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित 1,284 लोगों को बचाया भी है।