केदारनाथ भूस्खलन के कारण यात्रा स्थगित
भोपाल [ महा मीडिया] उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश और केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चिरबासा के पास हुए भीषण भूस्खलन के कारण लगभग 4,000 तीर्थयात्री फंस गए हैं और यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी है जिससे राहत कार्यों में बाधा आ रही है। खराब मौसम और सुरक्षा को देखते हुए चारधाम यात्रा रोक दी गई है और सभी हेली सेवाएं बंद हैं। [ प्रशासन और मशीनें मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई हैं। चिरबासा हेलीपैड के पास करीब 150 मीटर पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित हुआ है।