आज चांदी की कीमतों मे एक हजार से अधिक की गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया]
आज गुरुवार को सोने चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गए हैं। ग्लोबल मार्केट पर सोना 4,465 डॉलर प्रति औंस के करीब जबकि चांदी 65.60 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहे हैं । घरेलू मार्केट में सोने के वायदा भाव 1,54,700 रुपये जबकि चांदी के भाव 2,37,800 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 189 रुपये की तेजी के साथ 1,55,071 रुपये के भाव पर खुला पिछला बंद भाव 1,54,882 रुपये था। चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 165 रुपये की तेजी के साथ 2,38,000 रुपये पर खुला पिछला बंद भाव 2,37,835 रुपये था। चांदी का बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट 1,010 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,825 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है ।