आज कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट

आज कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट

भोपाल [ महामीडिया] आज गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट में करीब 1.5 प्रतिशत और WTI क्रूड में 1.6 प्रतिशत की नरमी आई। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है।ऊर्जा आपूर्ति में रुकावट की भी आशंका बनी हुई है। यह कहना मुश्किल है कि प​श्चिम ए​शिया संकट कितना लंबा चलेगा लेकिन जब तक कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी कीमतें ऊंची रहने की उम्मीद है। इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.29 डॉलर गिरकर 87.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है वहीं क्रूड 1.30 डॉलर की गिरावट के साथ 81.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है । वैश्विक मांग में कमजोरी और अमेरिका में भंडार बढ़ने से कीमतों में हल्की गिरावट आई है। कच्चा तेल  एक प्राकृतिक और असंसाधित तरल हाइड्रोकार्बन है जो जमीन के नीचे चट्टानों के बीच पाया जाता है। इसे साफ करके पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसे कई उत्पाद बनाए जाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें