लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार बढ़त पर
मुंबई [महामीडिया]
शेयर बाजार में आज 14 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 74 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है। जो 22,750 पर कारोबार कर रहा है। IT और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एचसीएल टेक और टीसीएस जैसी बड़ी आईटी कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजों के बाद आईटी शेयरों में 5% तक की बढ़त दर्ज की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्सके सुझावों की समीक्षा करने के संकेत से बाजार में सकारात्मक माहौल बना। रिजर्व बैंक के उपायों के चलते रुपये में मजबूती आई जिससे विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का दबाव कम हुआ है।