सुप्रीम कोर्ट ने बोफोर्स मामले की अंतिम याचिका भी खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने बोफोर्स मामले की अंतिम याचिका भी खारिज की

भोपाल [ महा मीडिया] 

करीब 40 साल पुराने बोफोर्स घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका भी खारिज कर दी है। इसके साथ ही अब यह मामला पूरी तरह खत्म हो गया है।जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने कहा कि अब इस केस में आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने 2005 के दिल्ली हाईकोर्ट के उस निर्णय को चुनौती देने वाली अपील भी सुनने से मना कर दिया जिसमें हिंदुजा ब्रदर्स और बोफोर्स कंपनी को बरी कर दिया गया था। यह मामला 1986 की उस डील से जुड़ा है जिसमें भारत ने स्वीडन की कंपनी बोफोर्स से 1,437 करोड़ रुपए की तोपें खरीदी थीं। 

सम्बंधित ख़बरें