भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होगा

भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होगा

भोपाल [ महामीडिया] 

भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 15 जुलाई से लागू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बुधवार को इसकी घोषणा की। इस समझौते पर 24 जुलाई 2025 को हस्ताक्षर हुए थे। दोनों नेताओं की फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात हुई थी। कारोबारियों को नई व्यवस्था की तैयारी के लिए 28 दिन मिलेंगे।इस समझौते के तहत भारतीय कुशल प्रोफेशनल्स को ब्रिटेन में काम के दौरान दोहरे सोशल सिक्योरिटी योगदान से राहत मिलेगी। यह राहत 36 महीने से बढ़ाकर 60 महीने तक होगी। भारत में ब्रिटिश व्हिस्की पर शुल्क 150% से घटकर 40% होगा। ऑटोमोबाइल पर शुल्क कोटा के तहत 100% से घटकर 10% किया जायेगा।

सम्बंधित ख़बरें