शेयर बाजार पांच सौ से अधिक अंकों की गिरावट पर

शेयर बाजार पांच सौ से अधिक अंकों की गिरावट पर

भोपाल [ महा मीडिया] शेयर बाजार में आज सोमवार को बिकवाली का दबाव देखने को मिला। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। दोपहर   तक सेंसेक्स 515.89 अंक गिरकर 75,999.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 154.15 अंक की गिरावट के साथ 23,743.55 पर था।इंफोसिस, टेक महिंद्रा और बजाज ऑटो सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे। आईटी शेयरों पर खास दबाव देखने को मिला। जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

 

सम्बंधित ख़बरें