आज शेयर बाजार गिरावट पर खुला
भोपाल [ महा मीडिया] आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान (गिरावट) के साथ हुई। शेयर बाजार में आज 12 अगस्त को गिरावट है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है 24,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। रियल्टीशेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है। इस गिरावट की मुख्य वजह वैश्विक बाजारों का दबाव और क्रूड ऑयल में लगातार बढ़ोतरी है।