शेयर बाजार सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर खुला
भोपाल [ महा मीडिया] शेयर बाजार में आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने को लेकर संभावित समझौते पर अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। Nifty 50 25 अंक की बढ़त के साथ 24,595.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं Sensex 111.14 अंक चढ़कर 78,610.31 पर पहुंच गया है। Titan Company और ICICI Bank शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में शामिल हैं ।