भोपाल सहित कई जिलों में बारिश

भोपाल सहित कई जिलों में बारिश

भोपाल [ महा मीडिया] मध्य प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से भोपाल सहित कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है।। मौसम विभाग ने लो प्रेशर सिस्टम के असर से भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी और अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में रविवार को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी जबकि डिंडौरी में भारी बारिश के बाद सोमवार को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई। भोपाल, इंदौर, सीहोर, उज्जैन, हरदा, दतिया, रीवा और सीधी के साथ-साथ बालाघाट और नर्मदापुरम संभाग में अच्छी बरसात दर्ज की गई है। राजधानी भोपाल में रविवार रात से बारिश का दौर जारी है। रातभर हुई तेज बारिश के कारण  निचले इलाकों में पानी जमा होने की स्थिति बन गयी है। भोपाल के अलावा उज्जैन संभाग में भी बारिश हो रही है। भोपाल में लगातार बारिश के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें