महू सड़क हादसे में तीन नाबालिगों की मौत
जयपुर [ महा मीडिया] इंदौर के महू अंतर्गत कालाकुंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन नाबालिगों की मौत हो गई है। तीनों किशोर इंदौर के रहने वाले थे और अपने दोस्तों के साथ एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक समेत सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में गिर गए। रात के अंधेरे के कारण वे किसी को दिखाई नहीं दिए और पूरी रात वहीं पड़े रहे। सुबह जब मिले तो उनमें से एक की सांसें चल रही थीं लेकिन अस्पताल ले जाते समय तीनों की मृत्यु हो गई।