शेयर बाजार 317 अंकों की तेज़ी पर बंद

शेयर बाजार 317 अंकों की तेज़ी पर बंद

मुंबई [महामीडिया] आज गुरुवार (27 मार्च) को सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर 77,606 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 105 अंक की तेजी रही। बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया था। लेकिन थोड़ी देर बाद खरीदारी बढ़ने पर ये हरे निशान में आ गया था। गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 10 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 12 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा 2.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 5.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सम्बंधित ख़बरें