अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो 17 अक्टूबर से भारत यात्रा पर

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो 17 अक्टूबर से भारत यात्रा पर

मुंबई [महामीडिया] 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए 17 से 22 अक्टूबर तक मुंबई और जामनगर का दौरा करेंगे।मध्य एशियाई देशों के साथ मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के बाद रुबियो की यात्रा का दूसरा पड़ाव भारत होगा। मई के बाद रुबियो की यह भारत की दूसरी यात्रा होगी। मई में उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की मेजबानी में हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था। जामनगर में मार्को रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनरी और वहां के व्यापारिक केंद्रों का भी दौरा कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें