रूसी संसद में भारत से रक्षा समझौते पर मतदान आज

रूसी संसद में भारत से रक्षा समझौते पर मतदान आज

भोपाल [महामीडिया] रूसी संसद के निचले सदन स्टेट डूमा में आज भारत के साथ रक्षा समझौते को मंजूरी देने के लिए वोटिंग होगी। दोनों देशों के बीच इस साल फरवरी में रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट पर साइन हुए थे। अब इस समझौते को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले मंजूरी मिलने वाली है। यह समझौता दोनों देशों के बीच सैन्य तकनीक, हथियार उत्पादन और गोपनीय जानकारियों के आदान-प्रदान को और मजबूत करेगा।  यह समझौता लगभग पक्का है और आसानी से पास हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें