विप्रो को तीन हजार करोड़ का शुद्ध लाभ
भोपाल [ महा मीडिया]
विप्रो लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही के परिणाम जारी कर दिए हैं। कंपनी का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 0.6% बढ़कर 3,352 करोड़ रुपए रहा है।पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 3,330 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था। नतीजों के साथ ही कंपनी के बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर 2 रुपए के डिविडेंड की घोषणा की है । इस दौरान कंपनी की परिचालन आय सालाना आधार पर करीब 11% बढ़कर 24,478.6 करोड़ रुपये हो गई है।