नवीनतम
विश्व निवेशक सप्ताह अभियान
भोपाल [ महा मीडिया]
निवेशकों को बाजार और निवेश से जुड़े फैसले समझदारी से लेने के लिए जागरूक करने वाला विश्व निवेशक सप्ताह 2026 शुरू हो गया है। यह अभियान 5 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ सिक्योरिटीज कमीशंस की पहल के तौर पर हुई थी। IOSCO दुनिया के सिक्योरिटीज मार्केट रेगुलेटर्स का अंतरराष्ट्रीय संगठन है।भारत में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड इस अभियान के तहत निवेशक जागरूकता गतिविधियों का नेतृत्व कर रहा है।
इस साल विश्व निवेशक सप्ताह के प्रमुख विषयों में निवेशक लचीलापन, डिजिटल धोखाधड़ी और ठगी से सावधानी शामिल हैं। इसके अलावा निवेश की बुनियादी बातें और युवा निवेशक व अगली पीढ़ी जैसे विषयों पर भी जोर दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच संयम बनाए रखने, निवेश से जुड़े जोखिम समझने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक करना है।