NEET पेपर लीक मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार
भोपाल [ महामीडिया] NEET पेपर लीक मामले में CBI ने बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहले आरोपी की पहचान डॉक्टर मनोज शिरूरे के रूप में हुई है। वह लातूर के रहने वाले हैं। वहीं पकड़ा गया दूसरा आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह है। वह पुणे स्थित एक कोचिंग सेंटर डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल एकेडमी में फिजिक्स पढ़ाता है। इस मामले में पूरी कड़ी और साजिश का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।