बिजली गिरने से 14 लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] बिजली गिरने से देश में अभी तक 14 लोगों की मौत हो गई हैं। फिरोजाबाद के गांव में ई-रिक्शा पर नीम का पेड़ गिर गया हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई 2 लोग घायल हैं। बस्ती और महराजगंज में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। सीतामढ़ी, मुंगेर और पटना में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। सरगुजा में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों और एक युवक की मौत हो गई।