बाजार की 18 क्रीमें त्वचा को नुकसान पहुंचा रही हैं
भोपाल [महामीडिया] बाजार में बिक रही 18 क्रीमें के विरूध एक अलर्ट जारी की गई है। यह क्रीम शरीर पर हल्की-सी खुजली या लाल चकत्ता दिखा और सीधे मेडिकल स्टोर से खरीदी जाती है।इससे लोग लंबे समय तक चलने वाली गंभीर बीमारी की तरफ धकेल रहे हैं। कई क्रीम इलाज करने के बजाय संक्रमण को दबाती हैं और अंदर ही बीमारी को और मजबूत बना देती हैं।इसके अलावा, स्टेरॉइड बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल करने से शरीर की इम्यूनिटी को भी प्रभावित किया जा सकता है जिससे बीमारी दबती नहीं है।सूरत में ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स के नाम पर नकली प्रोडक्ट बनाने और उन्हें ऑनलाइन बेचने वाले एक कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने करीब 8.29 लाख रुपये मूल्य का नकली कॉस्मेटिक्स का सामान जब्त किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान हितेश भरत कातरिया नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कारखाना गोडादरा इलाके में चल रहा था।