नवीनतम
नेपाल सड़क हादसे में 18 लोग मरे
भोपाल [महामीडिया] आज सोमवार सुबह नेपाल में भीषण हादसा हो गया है। पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस के धादिंग में त्रिशूली नदी में गिरने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। बस सुबह करीब 1:15 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड 3 में चरौंडी के पास चिनाधारा में नदी में गिर गई। मरने वालों की संख्या 18 हो गई है इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल 27 यात्री घायल हुए हैं।