चीफ जस्टिस सूर्यकांत सहित 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आज भोपाल में

चीफ जस्टिस सूर्यकांत सहित 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आज भोपाल में

भोपाल [महामीडिया] भोपाल में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन शुरू हो रहा है। सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत भी शामिल होंगे। उनके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से 25 से ज्यादा हाईकोर्ट के जज भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रित न्यायपालिका पर मंथन किया जाएगा। चीफ जस्टिस बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत का यह म.प्र. का पहला दौरा है। लंबे समय बाद एक साथ इतने बड़े स्तर पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भोपाल में जुट रहे हैं। इसमें चीफ जस्टिस  सूर्यकांत देशभर के जजों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के साथ न्याय व्यवस्था को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी ।

सम्बंधित ख़बरें