नवीनतम
इंदौर में दूषित पानी से 32वीं मौत
भोपाल [महामीडिया] इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैली बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती गंभीर बीमार लोगों की लगातार मौत सामने आ रही है। रविवार रात अस्पताल में भर्ती एक और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। मृतका अनिता कुशवाह (65) एक माह से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थीं। उनका 4 जनवरी से बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं।