वेनेजुएला भूकंप हादसे में 39 हजार लोग लापता
भोपाल [ महामीडिया]
वेनेजुएला में आए दो भूकंप में अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि 4300 से ज्यादा लोग घायल हैं। मलबे में दबने वालों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है। मलबे के अंदर से आवाजें आ रहीं हैं। सरकार ने देर रात बताया कि 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भूकंप की भयावहता की असल तस्वीर अभी आना बाकी है।