
कजाकिस्तान यात्री विमान हादसे में 42 लोग मरे
अक्टौ [ महामीडिया] अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान आज बुधवार को कजाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास हुआ है । विमान ने अजरबैजान से रूस के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 67 यात्री और पांच क्रू मेंबर शामिल थे। इनमें 25 लोगों को बचा लिया गया है 22 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे में 42 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था। लेकिन उसे कजाख शहर अक्ताऊ से लगभग 3 किमी दूर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।