दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 49 लोग मरे

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 49 लोग मरे

मुंबई [महामीडिया] दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत में आई बाढ़ में अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है।  मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं और तलाश जारी है। यह आपदा मंगलवार सुबह तब शुरू हुई जब एक तेज तूफान ने क्षेत्र में भारी बारिश, तेज हवाएं और कुछ इलाकों में बर्फबारी भी ला दी। पूर्वी केप प्रांत जो देश के सबसे गरीब इलाकों में से एक है इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें