चीन में भूकंप से 118 लोग मरे

चीन में भूकंप से 118 लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] चीन के नॉर्थ वेस्ट में गांसू और किंघाई प्रांतों में सोमवार की रात भूकंप आया।  भूकंप की तीव्रता 6.2 थी। भूकंप के झटके पाकिस्तान तक महसूस किए गए। दोनों प्रांतों में करीब 116 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गांसू में 105 और पड़ोसी प्रांत किंघाई में 11 लोग मारे गए हैं।भूकंप का केंद्र किंघाई की सीमा से लगभग 5 किलोमीटर (3 मील) दूर गांसू के जिशिशान काउंटी में जमीन से 10 किमी नीचे था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक ने भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई है।

सम्बंधित ख़बरें