चीन के 64 प्रतिशत नागरिक कोरोना संक्रमित 

चीन के 64 प्रतिशत नागरिक कोरोना संक्रमित 

नई दिल्ली [ महामीडिया] चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही भारत, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी नई लहर का खतरा मंडराने लगा है। 11 जनवरी तक देश की 64% आबादी यानी 90 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है  कि गांसु प्रांत की 91% आबादी, हेनान प्रांत की 89% आबादी, युनान की 84% आबादी और किंघाई प्रांत की 80% आबादी संक्रमित है। चीन ने 8 जनवरी को तीन साल से बंद सभी बॉर्डर को खोल दिया। इसके बाद से 4 लाख से ज्यादा लोगों चीन आए और यहां से दूसरे देश गए। लोगों के लिए क्वारैंटाइन जैसा बड़ा प्रोटोकॉल भी खत्म कर दिया गया है। एक अधिकारी ने कहा- 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच 4 लाख 90 हजार एंट्री और एग्जिट ट्रिप हुईं। इसमें से 2 लाख 50 हजार लोग चीन आए और 2 लाख 40 हजार लोग चीन से दूसरे देश गए।ये जीरो कोविड पॉलिसी हटाए जाने से पहले की अवधि से 48.9% ज्यादा है। चीन में लूनर न्यू ईयर 21 जनवरी से शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगले 40 दिन में देश में 200 करोड़ लोगों के आने-जाने की संभावना है।
 

सम्बंधित ख़बरें