नाइजीरिया के पेट्रोल टैंकर ब्लास्ट में 94 लोग मरे

नाइजीरिया के पेट्रोल टैंकर ब्लास्ट में 94 लोग मरे

मुंबई [ महामीडिया] नाइजीरिया में बड़ा हादसा हुआ है। पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट के बाद कम से कम 94 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। धमाके में 50 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट की ये घटना उत्तरी नाइजीरिया के जिगावा राज्य के एक गांव के पास की है।  पेट्रोल का टैंकर हादसे का शिकार हो गया था। चालक ने इस पर नियंत्रण खो दिया, जिस कारण टैंकर पलट गया। टैंकर से पेट्रोल इकट्ठा करने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी, तभी वहां ब्लास्ट हो गया।

सम्बंधित ख़बरें