भोपाल के सात बैंकों पर ढाई करोड़ का जुर्माना

भोपाल के सात बैंकों पर ढाई करोड़ का जुर्माना

भोपाल [महामीडिया] अर्चना शर्मा का परिवार एक ऐसे बैंकिंग फ्रॉड का शिकार हुआ जिसे बैंक के ही कर्मचारियों ने एक गिरोह की तरह अंजाम दिया । अब एक लंबी और थका देने वाली कानूनी लड़ाई के बाद मध्य प्रदेश की आईटी कोर्ट ने 7 बैंक और एक वित्तीय कंपनी को दोषी ठहराते हुए शर्मा परिवार को 2.5 करोड़ रुपए का हर्जाना देने का आदेश दिया है। कहानी की शुरुआत होती है भोपाल की अरेरा कॉलोनी से। अर्चना शर्मा के पिता केदारनाथ शर्मा एक प्रतिष्ठित इंजीनियर थे। साल 1990 में रिटायरमेंट के बाद वे परिवार के साथ भोपाल में बस गए। उन्होंने अपनी सुविधा के लिए एचडीएफसी बैंक की चूना भट्टी ब्रांच में खाता खुलवाया। इस केस में पुलिस केवल आरोपी संजय ठाकुर की जिम्मेदारी तय कर रही थी लेकिन आईटी कोर्ट ने उन सभी संस्थाओं को जवाबदेह ठहराया जिनकी लापरवाही से यह धोखाधड़ी संभव हुई। 

सम्बंधित ख़बरें