गाजर के औषधीय गुण

गाजर के औषधीय गुण

भोपाल [ महामीडिया] गाजर में विटामिन ए और सी होता है। इसके अलावा इसमें प्रचुर मात्रा में मिनरल व सिलिकान होता है जिससे आपकी आंखों की रोशनी अच्छी रहती है। आपको गाजर से विटामिन व मिनरल्स मिलती है इसमें एंटीऑक्सिडेंट बीटा केरोटिन, अल्फा केरोटिन, कैल्शियम विटामिन ए, बी1, बी2, सी और ई भी है। एंटीऑक्सिडेंट से स्किन में चमक आती है।गाजर एक ऐसी सब्जी है, जिसमें पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं है। इसका उपयोग सब्जी के साथ, सलाद, जूस, अचार, केक, हलवा आदि बनाने में किया जाता है। गाजर विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम व आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध होती है (1)। अगर आप भी यह सोचते हैं कि गाजर खाने से क्या लाभ होता है, तो हम आपको बता दें कि गाजर खाने से न सिर्फ शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि कई शारीरिक बीमारियों से भी बचाव हो सकता है।शरीर के लिए गाजर के लाभ अनेक हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचा सकते हैं। गाजर मधुमेह व कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। इसका उपयोग विभिन्न तरह के हृदय रोग में भी सहायक हो सकता है। बेहतर पाचन तंत्र के लिए इसका सेवन जूस या सलाद के रूप में किया जा सकता है। वहीं, यह कैरोटीनॉयड और डाइटरी फाइबर जैसे बायोएक्टिव कंपाउड से समृद्ध होती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं बीटा-कैरोटीन एक ऑर्गेनिक पिगमेंट होता है, जो गाजर में समृद्ध मात्रा में पाया जाता है। उम्र के कारण होने वाली आंखों की समस्या से आराम दिलवाने में बीटा-कैरोटीन लाभदायक हो सकता है। वहीं, यह भी बताया जाता है कि अन्य खनिज जैसे विटामिन-सी (जो गाजर में पाया जाता है) बढ़ती उम्र के कारण मैक्यूलर डीजेनरेशन (नेत्र रोग, जो अंधापन का कारण बन सकता है) से आराम दिलाने में मददगार हो सकता है 

सम्बंधित ख़बरें