अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन छोड़ा

अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन छोड़ा

भोपाल [महामीडिया] अमेरिका ने घोषणा की कि वह औपचारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन से बाहर निकल गया है। अब इसके साथ ही इस वैश्विक स्वास्थ्य निकाय में उसकी सदस्यता समाप्त हो गई है। ट्रंप सरकार ने कहा है कि अमेरिका का यह कदम राष्ट्रपति के कार्यालय में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पहले दिन किए गए वादे को पूरा करता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित एक कार्यकारी आदेश के माध्यम से अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन से पूरी तरह बाहर निकल गया है। इसका उद्देश्य अमेरिका को संगठन की बाधाओं से मुक्त करना है। अमेरिका  का विश्व स्वास्थ्य संगठन  पर 260 मिलियन डॉलर का उधार बकाया है ।औसतन अमेरिका एक साल में विश्व स्वास्थ्य संगठन को 111 मिलियन डॉलर सदस्य शुल्क और 570 मिलियन डॉलर का योगदान देता था।

सम्बंधित ख़बरें