महिलाओं को सुविधा देने वाला आंध्र प्रदेश पहला राज्य बना

महिलाओं को सुविधा देने वाला आंध्र प्रदेश पहला राज्य बना

भोपाल [महामीडिया] आंध्र प्रदेश ने महिलाओं के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ नीति को बड़े पैमाने पर लागू करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम विशेष रूप से महिलाओं के लिए लचीले और प्रोडक्टिव वर्क इंवॉर्मेंट बनाने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री नायडू ने महत्वपूर्ण बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि तकनीक की उपलब्धता ने घर से काम की अवधारणा को बढ़ावा दिया है। रिमोट वर्क, कोवर्किंग स्पेस और नेबरहुड वर्कस्पेस जैसी अवधारणाएं व्यवसायों और कर्मचारियों को लचीला और उत्पादक कार्य वातावरण बनाने में सक्षम बनाती हैं। आंध्र प्रदेश आईटी नीति 4.0 के तहत सरकार डेवलपर्स को प्रत्येक शहर, कस्बे और मंडल में आईटी कार्यालय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दे रही है साथ ही आईटी और जीसीसी फर्मों को स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए समर्थन प्रदान कर रही है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से महिला पेशेवरों की कार्यबल में भागीदारी बढ़ाना है जो लचीले रिमोट या हाइब्रिड कार्य विकल्पों से लाभान्वित होंगी।  इस तरह महिलाओं को सुविधा देने वाला आंध्र प्रदेश पहला राज्य बन गया है ।

सम्बंधित ख़बरें