बांग्लादेश खसरा रोग की चपेट में

बांग्लादेश खसरा रोग की चपेट में

भोपाल [ महामीडिया] बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप लगातार गंभीर रूप लेता जा रहा है। यह बीमारी एक बड़े संकट में बदल चुकी है और मासूम बच्चे सबसे ज्यादा इसका शिकार हो रहे हैं। बांग्लादेश में खसरे का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। महज 24 घंटे के भीतर खसरे और इससे जुड़े लक्षणों वाले 12 और बच्चों की मौत हो गई है। इनमें से 6 मौतें अकेले ढाका डिवीजन में हुई हैं। 24 घंटे के भीतर देश भर में 1,238 और बच्चों में खसरे जैसे लक्षण देखे गए हैं। 15 मार्च से अब तक  खसरे जैसे लक्षणों से 279 मौतें दर्ज की गई हैं। ढाका के अलावा बारीसाल, खुलना, मैमनसिंह, राजशाही और सिलहट जैसे डिवीजन भी इस बीमारी की चपेट में हैं। खसरा हवा के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। लोग अक्सर शुरुआत में इसे साधारण चकत्ते या फ्लू समझ लेते हैं लेकिन अगर समय पर इसका इलाज न हो तो यह निमोनिया और दिमाग में सूजन जैसी जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है।

सम्बंधित ख़बरें