सर्वाधिक हाथियों वाला देश बोत्सवाना 

सर्वाधिक हाथियों वाला देश बोत्सवाना 

भोपाल [ महामीडिया] बोत्सवाना के राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी ने जर्मनी को 20 हजार हाथी भेजने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है, "जर्मनी के लोगों को भी हाथियों के साथ मिलकर रहने का अनुभव लेना चाहिए, जैसा वो हमें करने के लिए कह रहे हैं। हम जर्मनी को यह तोहफा देना चाहते हैं और हम 'न' नहीं सुनेंगे।"इस साल की शुरुआत में जर्मनी के पर्यावरण मंत्री ने हाथियों के संरक्षण का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि इसके लिए बोत्सवाना जाकर हाथियों का शिकार करने और फिर उसे इम्पोर्ट करने पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए। इसी का विरोध करते हुए बोत्सवाना के राष्ट्रपति ने जर्मनी को यह धमकी दी है। दुनिया में हाथियों की आबादी का एक तिहाई हिस्सा बोत्सवाना में रहता है। यहां इनकी संख्या 1 लाख 30 हजार से ज्यादा है। यह भारत में हाथियों की आबादी से 4 गुना ज्यादा है। पश्चिमी देशों और खासकर जर्मनी से लोग बोत्सवाना जैसे कई अफ्रीकी देशों में हाथियों के शिकार के लिए जाते हैं। इसके लिए यहां की सरकारें शिकारियों से हजारों डॉलर की फीस वसूलती हैं।इन पैसों का इस्तेमाल हाथियों की सुरक्षा और क्षेत्रीय लोगों की जीविका के लिए किया जाता है। हाथियों का शिकार करने के बाद विदेशी इनके सिर और खाल को ट्रॉफी की तरह अपने देश वापस ले जाते हैं। इन्हें हंटिंग ट्रॉफी कहा जाता है। हालांकि, कई एनिमल राइट्स ग्रुप इस व्यवस्था का विरोध करते हुए इस पर प्रतिबंध की मांग करते हैं। बोत्सवाना के साथ ही जिम्बाब्वे और नामीबिया जैसे देशों ने हाथी के दांत को बेचने की भी इजाजत मांगी है, जिससे वो हाथियों से परेशान अपने नागरिकों को पैसे कमाने का एक और जरिया दे सकें।
 

सम्बंधित ख़बरें