म.प्र.के दस जिलों में शीतलहर 

म.प्र.के दस जिलों में शीतलहर 

भोपाल [महामीडिया] पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर मध्य प्रदेश समेत दूसरे मैदानी राज्यों में दिख रहा है।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर जैसे बड़े शहरों में रविवार को ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार को 10 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही थी।भोपाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था जो नवंबर में पिछले 10 साल का सबसे कम तापमान है। 2015 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब राजधानी का पारा इतनी नीचे पहुंचा।वहीं इंदौर में तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। यह नवंबर महीने का पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ तापमान है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 

सम्बंधित ख़बरें