महाराष्ट्र में लगातार बारिश से जन जीवन प्रभावित
भोपाल [ महामीडिया] मानसून के आगमन के साथ ही ठाणे समेत मुंबई महानगर क्षेत्र में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार मूसलाधार वर्षा के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और नागरिकों से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हैं, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।