छिंदवाड़ा में एक साथ जन्मे चार बच्चों की मौत

छिंदवाड़ा में एक साथ जन्मे चार बच्चों की मौत

भोपाल [महामीडिया] छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव से एक अत्यंत हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था जिससे परिवार में खुशियों का ठिकाना नहीं था लेकिन जन्म के कुछ ही घंटों के भीतर चारों नवजातों ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में हुआ। ग्राम रोरा ढेकनी माल निवासी गुनो पति जगर सिंह ने इन बच्चों को जन्म दिया। जन्म लेने वालों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल था।

सम्बंधित ख़बरें