दिल्ली-एनसीआर बाढ़ की चपेट में

दिल्ली-एनसीआर बाढ़ की चपेट में

भोपाल [महामीडिया] दिल्ली-एनसीआर इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। यमुना अपना रौद्र रूप दिखा रही है। हालांकि अब जलस्तर घट रहा है। लेकिन फिर भी यमुना खतरे के निशान के पार हैं। शनिवार सुबह 6 बजे यमुना के पानी का स्तर 206.65 दर्ज किया गया जबकि सुबह 5 बजे यह 206.67 था.सुबह 6 बजे हथनी कुंड बैराज से 58216 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज से 120220 क्यूसेक, ओखला बैराज से 218028 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस बीच मौसम विभाग ने आज बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा । यमुना का पानी लगातार बढ़ने से मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, यमुना बाजार, गीता कॉलोनी और मयूर विहार जैसे इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। पुराना लोहा पुल और ISBT इलाके में भी पानी भर गया है। कालिंदी कुंज में भी यमुना का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। मदनपुर खादर, जौतपुर खंडा कॉलोनी के निचले इलाके में पानी भर गया है। यहां के लोग सड़क पर रहने को मजबूर हैं। अब तक 14,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

सम्बंधित ख़बरें