बेंगलुरु खदान हादसे में आठ मजदूरों की मौत

बेंगलुरु खदान हादसे में आठ मजदूरों की मौत

भोपाल [ महामीडिया] कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज गुरुवार सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में एक पत्थर की खदान में एक विशालकाय चट्टान ढह गई। इस हादसे में बिहार के रहने वाले आठ मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई  है जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। यह हादसा सुबह-सुबह उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में लगे हुए थे। साइट पर करीब 18 लोग काम कर रहे थे तभी अचानक लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान मजदूरों के ऊपर आ गिरी। सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और वहां स्टोन क्रशर साइट पर काम करते थे।

सम्बंधित ख़बरें