नवीनतम
प्रत्येक महिला को प्रतिदिन 25 ग्राम फाइबर का सेवन करना चाहिए
मुंबई [महामीडिया] आहार गाइडलाइंस के अनुसार हर महिला को रोज 25 ग्राम और पुरुष को 35 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। फाइबर सबसे ज्यादा फलों और सब्जियों से मिलता है। हालांकि, कुछ सब्जियों में यह भरपूर मात्रा में होता है। इसमें जड़ों वाली सब्जियां सबसे अहम हैं।गाजर, चुकंदर, शकरकंद फाइबर से भरपूर सब्जियां हैं। इसके अलावा ब्रॉकली, फूलगोभी और करेले में भी खूब फाइबर होता है। फाइबर एक तरह का नॉन डाइजेस्टेबल कार्बोहाइड्रेट है।ज्यादातर लोग फास्ट फूड और प्रोसेस्ड चीजों की वजह से फाइबर से महरूम रह जाते हैं। इससे कब्ज, थकान और मोटापे जैसी परेशानियां हो सकती हैं। फाइबर बच्चों को ग्रोथ में सपोर्ट करता है, इम्यूनिटी बढ़ाता है और वजन कंट्रोल में मदद करता है। फाइबर कब्ज से बचाता है, भूख को लंबे समय तक कंट्रोल करता है ताकि स्नैक्स की क्रेविंग न हो और वजन बढ़ने से रोकता है। एनर्जी लेवल बरकरार रखता है, स्किन को चमकदार बनाता है और डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम्स को दूर रखता है। फाइबर से भरपूर डाइट से हमारा फोकस बेहतर होता है और बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। 'एज+5' रूल के मुताबिक, बच्चे की उम्र में 5 ग्राम जोड़ दें। जैसे 8 साल के बच्चे को 13 ग्राम रोज फाइबर की जरूरत होती है। टीनएजर्स के लिए ये 20-25 ग्राम तक हो जाता है। सब्जियां फाइबर का सबसे अच्छा और आसान सोर्स हैं। इन्हें सलाद, सब्जी या स्मूदी बनाकर भोजन में शामिल कर सकते हैं। ग्राफिक में 15 ऐसी सब्जियां हैं जो फाइबर से भरपूर होती हैं।यह इंडियन किचन में आसानी से मिल जाती हैं।