म.प्र.में फर्जी राशन दुकानों का पंजीयन रद्द होगा

म.प्र.में फर्जी राशन दुकानों का पंजीयन रद्द होगा

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. के 1 करोड़ 32 लाख लोगों को अब बिना किसी दिक्कत के राशन मिलेगा। पिछले 5 दिन से 28 हजार से ज्यादा राशन दुकानों की बायोमेट्रिक मशीनें सर्वर डाउन होने से नहीं चली थी। इस कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा था।म.प्र की 28 हजार 70 दुकानों से राशन का वितरण हो रहा है।इनमें से फर्जी राशन दुकानों का पंजीयन रद्द होगा। प्राथमिक परिवार को 5 किलोग्राम प्रति सदस्य के हिसाब से राशन दिया जाता है। इनमें 4 किलो गेहूं और 1 किलो फोर्टिफाइड चावल शामिल हैं। 

सम्बंधित ख़बरें