जल जीवन मिशन घोटाले मे राजस्थान के पूर्व मंत्री गिरफ्तार

जल जीवन मिशन घोटाले मे राजस्थान के पूर्व मंत्री गिरफ्तार

भोपाल [ महामीडिया] भष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान  ने राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी को जयपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। जल जीवन मिशन में हुए करीब 900 करोड़ रुपए के घोटाले में एसीबी ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि मंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार कर रिश्वत ली थी। इससे पहले अप्रैल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय  ने भी महेश जोशी को इसी मामले में गिरफ्तार किया था। उस समय उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा था कि उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की और न ही कोई पैसा लिया। जल जीवन मिशन भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसकी शुरुआत 15 अगस्त 2019 को हुई थी। इसका लक्ष्य 2028 तक हर ग्रामीण घर में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर के हिसाब से क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के जरिए सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। 

सम्बंधित ख़बरें