मोतिहारी में जहरीली शराब से चार लोग मरे
मुंबई [ महामीडिया] मोतिहारी में कथित जहरीली शराब कांड में चार लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती 2 लोगों की आंख की रोशनी गायब होने की बात सामने आ रही है। कथित जहरीली शराब कांड मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव की बताई जा रही है। रघुनाथपुर थाना व तुरकौलिया थाना संयुक्त रूप से करवाई में जुटी है साथ ही जहरीले शराब की स्रोत का पता करने में जुटी है।