राजगढ़ सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

राजगढ़ सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

राजगढ़  [ महामीडिया ] राजगढ़ जिले के पचोर में आज गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच हुआ जब एक एक्सयूवी 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। मृतकों में दो बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं। पुलिस के अनुसार हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा से अयोध्या होते हुए सूरत जा रहे थे। कार में कुल नौ लोग सवार थे।

सम्बंधित ख़बरें