गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार

गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार

मुंबई [महामीडिया] गोवा के बिर्च नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। थाइलैंड पुलिस के साथ दोनों भाइयों की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें उनके हाथ बंधे हुए हैं और उन्होंने अपने पासपोर्ट पकड़े हुए हैं।  अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। दोनों भाइयों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। इंटरपोल ने भाइयों के विरुद्ध ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इधर गोवा पुलिस ने लूथरा बद्रर्स के पासपोर्ट  को निलंबित कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें