
जीवन बीमा निगम को GST नोटिस
नई दिल्ली [ महा मीडिया] बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम को दिल्ली राज्य सरकार से ₹57.27 करोड़ का GST नोटिस मिला है। LIC इस आदेश के खिलाफ दिल्ली के आयुक्त (अपील) के समक्ष अपील कर सकती है। कंपनी को यह नोटिस तब मिला जब दिल्ली राज्य ने GST की जांच की और पाया कि कुछ कर राशि बकाया है। यह आदेश उस राशि को वसूलने के लिए जारी किया गया है। LIC इस मामले अपील कर सकती है ताकि वे अपनी बात रख सकें और आदेश को चुनौती दे सकें। डिमांड नोटिस में ₹31,04,35,201 (31.04 करोड़) जीएसटी, ₹23,13,21,002 (23.13 करोड़) ब्याज भुगतान और ₹3,10,43,519 (3.10 करोड़) GST दंड शामिल हैं।