आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से
भोपाल [ महा मीडिया] आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्र की शुरुआत 15 जुलाई से होगी और यह 22 जुलाई तक 8 दिन चलेगा। इस गुप्त नवरात्र में एक दिन चतुर्थी तिथि का क्षय हो रहा है। वहीं नवरात्र के दौरान कई विशेष योग भी बन रहे हैं।इनमें अमृत सिद्धि योग, सवार्थ सिद्धि योग, चंद्रमा का स्थिर राशि में होना और पुष्य नक्षत्र का संयोग बनेगा। तंत्र साधकों के लिए गुप्त नवरात्र सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ऐसे में इन योगों के बनने से उनकी साधना और सार्थक होगी। 15 जुलाई को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 05:41 बजे से 10:07 बजे तक रहेगा। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि देवी दुर्गा और दस महाविद्याओं की साधना के लिए समर्पित एक अत्यंत गुप्त और शक्तिशाली पर्व है।