म.प्र.के 16 जिलों में आज से लू चलेगी

म.प्र.के 16 जिलों में आज से लू चलेगी

भोपाल [ महामीडिया] 

म.प्र. के 16 जिलों में आज गुरुवार को लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र भोपाल का सीजन में पहली बार इतने जिलों में अलर्ट है। अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिले गर्म हवा की चपेट में रहेंगे। बुधवार को प्रदेश के 21 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। छतरपुर का नौगांव सबसे अधिक गर्म रहा जहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में औसत साढ़े तीन डिग्री तक की बढोतरी दर्ज हुई है।

सम्बंधित ख़बरें