हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि

भोपाल [ महामीडिया] हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है । आज गुरुवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई लेकिन सबसे ज्यादा असर राजधानी शिमला में देखने को मिला । दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई जो लगातार जारी है । इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई जिससे बागवानों और किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।शिमला में सुबह तक मौसम सामान्य था लेकिन दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में दिन के समय ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी तेज बारिश और हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ । कई जगहों पर जमीन पर 3 इंच तक ओलों की परत जम गई है जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गईं है।

सम्बंधित ख़बरें